विंध्याचल और इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस का माधवनगर में अस्थाई ठहराव:सतगुरु बाबा नारायण शाहजी की बरसी पर रेलवे का निर्णय

त्यौहारों और मेलों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे लगातार विशेष इंतजाम करता है। इसी क्रम में भोपाल रेल मंडल ने सतगुरु बाबा नारायण शाहजी की बरसी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों को राहत देते हुए दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का माधवनगर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव जबलपुर मंडल के निवाड़ा-कटनी रेलखंड स्थित माधवनगर स्टेशन पर 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक, यानी चार दिनों के लिए रहेगा। इस अवधि में ट्रेनें एक मिनट के लिए माधवनगर स्टेशन पर रुकेंगी। अस्थाई ठहराव मिलने वाली ट्रेनें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES ऐप या रेल मदद 139 से प्राप्त करें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *