ABVP से जुड़ी छात्रा से इंदौर में छेड़छाड़:युवक ने बाइक अड़ाकर रोका, हाथ पकड़ा, धमकाया भी

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एबीवीपी से जुड़ी एक कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि एक युवक ने रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ा, विवाद किया और मोबाइल में फोटो-वीडियो दिखाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। निजी कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा, जो एबीवीपी की सक्रिय सदस्य है, अपने दो दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर कार्यालय जा रही थी। रास्ते में कुशाल बथेरा नाम का युवक एक्टिवा से पीछा कर रहा था और लगातार हॉर्न बजा रहा था। छात्रा ने शुरुआत में उसे नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ दूर जाने पर उसने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। कुशाल का पहले से छात्रा से परिचय था। छात्रा का आरोप- जबरन बातचीत की कोशिश की बाइक रुकने के बाद आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और बातचीत बंद करने को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद उसने अपने मोबाइल में छात्रा से जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने दोस्ती नहीं रखी, तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जब छात्रा के दोस्त बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घबराई छात्रा कार्यक्रम में न जाकर सीधे घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद वह रात में माता-पिता के साथ बाणगंगा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *