राजपूत समाज चेतना मंडल का अखिल भारतीय स्तर का युवक युवती परिचय सम्मेलन 5 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण खजराना गणेशजी को वैदिक मंत्रोच्चार और संत महात्माओं की मौजूदगी में अर्पित किया गया। राजपूत चेतना मंडल के संयोजक रतनसिंह राजपूत, अध्यक्ष गजराजसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष राजेशसिंह तोमर, सचिव सत्येंद्रसिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर 200 से ज्यादा पदाधिकारियों की टीम कार्य कर रही है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक अनुराधा चौहान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मोनिका बैस ने बताया कि राजपूत चेतना मंडल द्वारा इस अवसर पर “परिणय दर्पण” पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें युवक एवं युवतियों के 1200 से ज्यादा बायोडाटा रंगीन फोटो सहित शामिल किए गए हैं। उपाध्यक्ष राजमोहनसिंह चौहान, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदय सिंह पंवार, सचिव रजत सिंह भदोरिया ने बताया कि राजपूत समाज चेतना मंडल का यह 32वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन है। यह 5 जनवरी को मयंक ब्लू वाटर पार्क में आयोजित किया जाएगा।


