जैन श्वेतांबर सोश्यल प्राइममेन सुपर ग्रुप की माह दिसंबर की वार्षिक साधारण सभा 31 दिसंबर को राघवम् पर आयोजित की गई। इस रंगारंग कार्यक्रम में तेरे सुर और मेरे गीत में मधुर गायन, आकर्षक नृत्य, ग्रुप की प्रतिभाओं का प्रदर्शन और बम्पर तंबोला शामिल रहा। इस दौरान सदस्यों द्वारा नववर्ष 2025 का स्वागत बडे़ उत्साह के साथ नाच- गाने के साथ किया गया। मीटिंग की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसमें जया भंडारी, मोनिका भंसाली, हेमा सोजतिया और रजनी लोढ़ा ने संगीतमय नवकार मंत्र प्रस्तुत किया। ग्रुप के सदस्यों ने कपल डांस कर सुहानी शाम को एंजॉय किया। ग्रुप के प्रतिभाशाली आदित्य जैन ने गिटार पर बहुत मधुर गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे काफ़ी सराहना मिली। इस अवसर पर म्यूजिकल तंबोला, तंबोला गुरुफेम अजय हेमा सोजतिया द्वारा खिलाया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, हर टिकट पर इनाम भी दिए गए। ग्रुप के अध्यक्ष नीरज अर्चना छिंगावत ने बताया कि शिखरजी यात्रा 13 जनवरी से शुरू हो रही है। उन्होंने उसकी तैयारी की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश संगीता बाफना द्वारा नए सदस्यों को ग्रुप के माध्यम से की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व महासचिव राजेश सीमा भंडारी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र कविता बरमेचा, सचिव प्रीतेश निकिता चोपड़ा, संजय भंडारी, दीपक जैन, नेहित कांठेड़, शैलेश मेहता, धनंजय गुंजाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललित मोनिका भंसाली ने किया। संचालन करते हुए कुछ गीत भी सुनाए। ग्रुप के सचिव तृप्ति अरविंद जैन ने आभार माना।


