डूंगरपुर में प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल प्रतापगढ़ जाते समय मंगलवार की डूंगरपुर जिले से होकर गुजरे। शहर में परशुराम तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पटेल समाज व सरदार पटेल सेना ने मंत्री का स्वागत किया। सरदार पटेल सेना ने विभिन्न मांगो को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौपा है। प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल प्रतापगढ़ जाते समय डूंगरपुर पहुंचे। डूंगरपुर शहर के परशुराम तिराहे पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता व पटेल समाज और सरदार पटेल सेना ने मंत्री जोगाराम का स्वागत किया। इस मौके पर सरदार पटेल सेना की ओर से ओबीसी वर्ग की विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पटेल सेना की ओर से केंद्र की ओबीसी सूचि में पटेल पाटीदार डांगी समाज को शामिल करने, टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी का आरक्षण लागू करने, 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को भी एसटी व एससी वर्ग की तर्ज पर आवासीय स्कूल व होस्टल की सुविधा उपलब्ध करने सहित अन्य मांगे शामिल थी। सरदार पटेल सेना की मांगो को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का आश्वासन मंत्री जोगाराम ने दिया है।


