जिले में यातायात विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के खिलाफ चालान बनाए है। इन वाहनों में क्षमता से अधिक मजदूर ढोये जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कुल 47 वाहनों के चालान बनाए है। रोजगार की तलाश में मजदूर, क्षमता से अधिक भरे जा रहे सोयाबीन कटाई का दौर शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में रोजगार की तलाश में मजदूर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जा रहे हैं। इस दौरान पिकअप और अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। 47 चालान बनाए 21 हजार वसूले थाना प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले भर में ऐसे पिकअप वाहन पाए गए जो मजदूरों को अधिक मात्रा में भरकर ढो रहे थे और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अभियान के तहत वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे मजदूरों को सुरक्षित तरीके से बिठाकर ले जाएं ताकि कोई हादसा न हो। इस दौरान कुल 47 चालान बनाए गए और 21 हजार 400 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों और मालिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


