दीपावली से भाई दूज तक प्रशासन अलर्ट:शांति-सुरक्षा के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

डीडवाना में त्योहारों के सीजन में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ. महेंद्र खड़गावत ने आदेश जारी कर जिलेभर में कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर माह में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों, मेलों, रैलियों, जुलूसों और अन्य आयोजनों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। आदेश में कहा गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 17(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को उनके-अपने क्षेत्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि इन सभी नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *