रीवा में स्कूल जा रही नाबालिग से रेप:मदद के लिए चिल्लाई छात्रा, आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया,आरोपी इरफान UP बॉर्डर से पकड़ाया

रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने नाबालिग लड़की से रेप किया। पीड़िता स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी ने उसे रोका। मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद जब लोग उसकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो उसने लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो फरार हो गया। पूरे मामले में गढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुनसान रास्ते में पकड़कर खेत में ले गया आरोपी
नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कई दिनों से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। जब भी वो स्कूल के लिए आती जाती थी। तब युवक उसे घूर कर देखता और उसके पीछे आकर काफी दूर तक पीछा करता था। जिसे देखकर वह डर सहम जाती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वो युवक को नहीं जानती थी। कई बार उसे स्कूल जाता देख आरोपी युवक रास्ते में उसके साथ भद्दे कमेंट भी पास करता था। छात्र मदद के लिए चिल्लाती रही
छात्रा ने घर वालों को इसकी जानकारी नहीं दी ताकि वो परेशान और चिंतित न हों और उसे इग्नोर करती रही। युवक ने इसी बात का फायदा उठाया और मंगलवार सुबह 10 बजे वो स्कूल जा रही थी तो उसे सुनसान रास्ते पर साइकिल सहित धक्का मारकर घास में गिरा दिया। फिर पकड़कर उसका मुंह दबाया। उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन झाड़ियों में ले जाकर पटक दिया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान पीड़िता जोर जोर से मदद के लिए चिल्लाती रही। इस दौरान आरोपी ने मारपीट भी की। लोगों को आता देख युवक मौके से भागा
पुलिस के मुताबिक स्कूल से घर लौट रही एक किशोरी को सड़क किनारे बंधक बनाकर समुदाय विशेष के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया और घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों का आता देख युवक भाग निकला। लोगों ने किशोरी से वारदात के संबंध में जानकारी लेने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। आरोपी यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार
बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देते हुए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश में फरार होने की फिराक में लगा था। गढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद इरफान को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस तरह की ये खबर भी पढ़ें…
3 युवकों पर कट्टे की नोक पर दुष्कर्म का आरोप
छतरपुर में मंगलवार को एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि नौगांव थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके भाइयों के साथ मारपीट भी की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *