इंदौर में शराब पीने गए दोस्तों पर हमला:युवक ने खुद को बताया तांत्रिक; सिक्का मांगा, नहीं दिया तो चाकू से किया हमला

इंदौर के राउ इलाके में वाइन शॉप पर सोमवार रात चार दोस्तों पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चाकूबाजी का मामला दर्ज किया है। राउ पुलिस के अनुसार, अमन यादव की शिकायत पर जितेन्द्र पुत्र तेजराम गोयल निवासी नयापुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमन ने बताया कि वह अपने दोस्तों मयंक यादव, अंकित और अमन के साथ एबी रोड स्थित शराब की दुकान पर सोमवार रात शराब पीने गया था। इस दौरान जितेन्द्र गोयल नामक व्यक्ति वहां आकर बैठ गया। उसने खुद को तांत्रिक बताते हुए कहा कि वह एक सिक्के से पैसा कमा सकता है। उसने अपने पास से एक सिक्का निकाला और दूसरा सिक्का युवकों से मांगा। युवकों ने देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने अपशब्द कहे और चाकू निकाल लिया। उसने मयंक यादव पर हमला कर दिया और उसके हाथ में दो जगह चाकू मार दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मयंक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके पास से चाकू भी जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *