धमतरी में देर रात शहर पहुंचा दंतेल हाथी:ग्रामीण इलाके की ओर बढ़ा हाथी, 10 से ज्यादा गांव अलर्ट पर, निगरानी में जुटा वन अमला

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में सोमवार देर रात एक दंतेल हाथी घुस आया, जिससे शहरवासियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। फिलहाल, हाथी शहर से दूर ग्रामीण इलाकों की ओर चला गया है। शहर में प्रवेश करने से पहले, मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर रुद्री के पास एक व्यक्ति का सामना हाथी से हुआ। लोगों की आवाज सुनकर व्यक्ति बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह कॉलोनियों में घुस गया। यह एसपी और कलेक्टर बंगले के पीछे से होते हुए शहर में पहुंचा। यह दंतेल हाथी पिछले करीब 25 दिनों से धमतरी जिले के गंगरेल बांध इलाके में विचरण कर रहा था। नवरात्र के दौरान भी श्रद्धालु इसके विचरण के बीच दर्शन करते रहे थे। सोमवार देर रात यह हाथी रुद्री इलाके में पहुंचा और फिर शहर की ओर बढ़ गया। हाथी के शहर में पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ लापरवाही भी देखी गई। इस दौरान पुलिस, नगर निगम और वन विभाग की टीमें लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दे रही थी। शहर में घुसते ही हाथी ने मचाई हलचल बालाजी कॉलोनी से होते हुए हाथी महिमा सागर वार्ड, कारगिल चौक, दानी टोला और सिहावा रोड होते हुए खेतों के रास्ते मुख्य नहर की ओर निकल गया। देर रात हाथी शहर से बाहर निकलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वर्तमान में हाथी शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर विचरण कर रहा है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब सिंगपुर रेंज में कर रहा विचरण, कई गांवों में अलर्ट फिलहाल हाथी मगरलोड के सिंगपुर रेंज में विचरण कर रहा है। मंगलवार को यह पाहँदा गांव की ओर बढ़ा जो सिंगपुर क्षेत्र में आता है। वन विभाग ने एहतियातन 10 से 15 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। डीएफओ सहित वन विभाग और पुलिस की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को हाथी से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *