लोधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग:अशोकनगर में अखिल भारतीय लोधी महासभा ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

अशोकनगर में अखिल भारतीय लोधी-लोधा क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने तायड़े कॉलोनी निवासी राम शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, यह विवाद लोधी समाज के युवक शिवम लोधी और राम शर्मा के बीच उधारी के सामान के भुगतान को लेकर शुरू हुआ। भुगतान न करने पर हुए विवाद के बाद राम शर्मा ने शिवम लोधी को मोबाइल किया। कॉल के दौरान राम शर्मा ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी और लोधी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। महासभा ने पुलिस को उक्त कॉल रिकॉर्डिंग सौंपते हुए कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं है, बल्कि पूरे समाज की गरिमा का अपमान है। समाज के प्रतिनिधि वेदराम लोधी ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो लोधी समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *