‘जहां जगह मिले, वहां पौधा जरूर लगाए’:भोपाल में वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर बोले राज्यपाल; अच्छा काम करने वालों का सम्मान

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में मंगलवार को राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह का समापन हुआ। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- ग्लोबल वार्मिंग प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है। अब जरूरी है कि जहां भी उपयुक्त जगह मिले, पौधा जरूर लगाए। विकास के साथ ही प्रकृति संरक्षण के लिए सजग और सक्रिय होना भी जरूरी है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही मानव और प्रकृति के सह अस्तित्व की सीख दें। वन और वन्यजीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की रीढ़ हैं और इनका अस्तित्व हमारे वनों, नदियों और जलवायु की संतुलित स्थिति से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, देखकर गर्व होता है कि आज हमारी युवा पीढ़ी भी वन्यजीव संरक्षण की दिशा में रुचि दिखा रही है। गुजरात के कच्छ का दिया उदाहरण
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल पटेल ने पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे प्रयासों के महत्व को 400 विद्यार्थियों वाले कच्छ के स्कूल में शिक्षक दंपती के प्रयासों के दृष्टांत से बताया। स्कूल के लिए पेड़ों की बाउंड्रीवॉल बच्चों के साथ मिलकर बना ली। बच्चों को भागीदार बनाकर एक साथ पौधों का रोपण किया। हर बच्चें से पौधों की नियमित देखभाल कराई। सभी बच्चें नियमित रूप से उनके घर से फल, सब्जी धोने के बाद बचे जल को अगले दिन स्कूल में लाकर पौधे को सिंचित करते थे। इस तरह 4 साल में स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाने का बड़ा करनामा छोटे से सहयोग से हो गया। उन्होंने बताया कि गुजरात में 18 वर्ष तक वन मंत्री रहने का उनका कीर्तिमान है। प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी विगत 4 वर्ष से निरंतर समापन समारोह के आयोजन में शामिल हो रहे हैं। पुस्तकों का लोकार्पण भी किया
राज्यपाल ने कार्यक्रम में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी के वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25, जैव विविधता बोर्ड के लेपल पिन बॉक्स और प्रथम भोपाल बर्ड फेस्टिवल पोस्टर, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के ग्रासेस ऑफ सतपुड़ा, भोपाल बर्डस भोपाल के मध्यप्रदेश के पक्षी फील्ड गाइड प्रकाशनों का लोकार्पण किया। वन विहार प्रबंधन एवं वन्य प्राणी संरक्षण में सराहनीय योगदान के लिए सुरक्षाकर्मी गणेश राम, वनरक्षक सचिन परसाई, वनरक्षक कमलेश चतुर्वेदी और कृति जैन को पुरस्कृत किया। पांच वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता और 2 वर्ग में फोटोग्राफी, सहित मेहंदी, पॉम पेंटिंग, टोडलर वॉक और फेस पेंटिंग की सात प्रतियोगिताओं के कुल 34 विजेताओं को पुरस्कृत किया। विधायक भगवानदास सबनानी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक एचयू खान आदि भी मौजूद थे। राज्यमंत्री ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा, जैव विविधता वन्य जीव संरक्षण ही मानवता का संरक्षण है। उन्होंने अपील की कि पेड़ और जीव-जंतुओं को सम्मान की दृष्टि से देखने और उन्हें हानि पहुंचाने वाला कोई भी कार्य नहीं करने का संकल्प करें। प्रधान वन्यजीव संरक्षक शुभरंजन सेन ने सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों का विवरण दिया। आभार वन विहार के डायरेक्टर विजय कुमार ने माना। सप्ताह में इन्होंने की भागीदारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *