बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला गंभीर:झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, चालक फरार; ​त्रयोदशी कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और पीछे बैठी महिला अनीता रेकवार गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब दंपती पिछोर से टेनीपुरा लडवारी ग्राम पंचायत में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अनीता रैकवार सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पृथ्वीपुर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, स्पीड ब्रेकर की मांग इस हादसे से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *