हरियाणवी सिंगर खासा आला ने गाया जय-वीरू:जयपुर में किया परफॉर्म; लाइव म्यूजिक के साथ दिखा हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी रंग

साल 2024 का अंतिम दिन, थर्टी फर्स्ट जयपुर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के हर कोने में खास पार्टियां, लाइव परफॉर्मेंस और रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस बार शहर के होटल्स, रिसॉर्ट्स, क्लब्स और कैफे में 200 से ज्यादा बड़ी पार्टियां हुई जो इसे खास और यादगार बन गई। हर पार्टी की एक विशेष थीम और माहौल नजर आया, जो सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया। जयपुर के वैशाली नगर में युवाओं के लिए हरियाणवी सिंगर खासा ने लाइव म्यूजिक और चिलिंग परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उन्होंने जय-वीरू, मोहतरमा, फादर साहब, रोला चौधर का, यार हरयाणा ते जैसे गाने गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। लाइव म्यूजिक, डिनर और अन्य आकर्षक गतिविधियां इस बार के जश्न को और भी रंगीन और यादगार बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *