अवैध डंपिंग को लेकर जालोर में टीम और व्यापारी आमने-सामने:व्यापारियों के विरोध पर ग्रेनाइट स्लरी से भरे जब्त ट्रेलर को छोड़ा

ग्रेनाइट स्लरी के अवैध डंपिंग मामले को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के तीसरे फेज में कार्रवाई करने पहुंची। लेकिन सूचना पर ग्रेनाइट स्लरी के अवैध डंपिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। टीम ने ग्रेनाइट स्लरी परिवहन करते एक ट्रेलर को रुकवा दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष राजू चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम को बताया कि यह ट्रेलर लीगल रूप से ग्रेनाइट स्लरी लोड करके मोरबी जा रही है। यह अवैध नहीं है। इसके बाद व्यापारियों ने भी टीम का विरोध किया। जिसके बाद टीम ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया। ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया कि टीम ने जिस ट्रेलर को पकड़ा था, वह ग्रेनाइट स्लरी लोड कर मोरबी के लिए जा रहा था। यह स्लरी सीधे ग्रेनाइट फैक्ट्री से ही लोड की है और वैध तरीके से मोरबी (गुजरात) सप्लाई के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने अवैध रूप से कृषि भूमि पर स्लरी डंप करने वालों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर से मांग की थी। साथ ही ग्रेनाइट स्लरी के डंपिंग के लिए जगह की मांग की है। कार्रवाई के लिए तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी समेत प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। आज से अभियान किया शुरू
जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित ने बताया- कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार से ग्रेनाइट स्लरी के अवैध डंपिंग के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर अभियान शुरू किया है। टीम को देखकर आज अवैध डंपिंग वाले भाग गए। पटवारियों को अवैध ग्रेनाइट स्लरी डंपिंग वाली कृषि भूमि के सर्वे के लिए निर्देशित किया है। जो ट्रेलर पकड़ा था, वो मोरबी जा रहा था, इसलिए कार्रवाई नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *