अशोकनगर की देहात थाना पुलिस ने 2 महीने से गुम हो रहे 22 मोबाइल फोन बरामद किए और साल के पहले दिन उन सभी लोगों को लौटा दिए हैं, जिससे न्यू ईयर पर उनके हाथ में अपना गुम हुआ मोबाइल फोन आने से खुशी और भी बढ़ गई। सभी लोगों को बुधवार को देहात थाने में बुलाया गया, जहां पर थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान सहित पुलिस स्टाफ ने उन सभी के मोबाइल फोन को नहीं दिए। देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि प्रधान आरक्षक दिनेश कुशवाहा, मनोज कुमार व अभिराम गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए लगातार जुटे हुए थे। इसके बाद एक धीरे-धीरे 22 लोगों ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तकनीकी साधनों से धीरे-धीरे 22 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए थे जिन्हें जिन लोगों के मोबाइल फोन थे उन्हें लौटा दिए।


