सब रजिस्टर केएल टिग्गा का निधन:नवंबर में हुए थे निलंबित, बीमारी के कारण दिल्ली में चल रहा था इलाज

भिंड जिले के गोहद अनुभाग में पदस्थ रहे सब रजिस्टार केएल टिग्गा का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 19-20 नवंबर से निलंबित चल रहे थे। निलंबन के बाद से बीमारी थे। 31 दिसंबर की देर रात निधन दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। टिग्गा का शव अंतिम संस्कार के लिए छत्तीसगढ़ ले जाया गया। नजदीकी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, सब रजिस्टर केएल टिग्गा मालनपुर के लहचूरा गांव के जमीन रजिस्ट्री मामले चर्चा में आए थे। इस मामले में 19 और 20 नवंबर के मध्य निलंबन किए जाने की कार्रवाई की गई थी, इसके बाद सब रजिस्टर लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित हो गये थे। बताया जाता है कि प्रारंभिक तौर ग्वालियर के जेएएच में उपचार कराया गया। जब ग्वालियर में स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला तो उनके परिवार के सदस्य दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन स्थिति बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। सब रजिस्टर टिग्गा की मौत के बाद शव को जसपुर छत्तीसगढ़ ले जाया गया है। टिग्गा के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *