संभल में बावड़ी से अचानक निकला धुआं, खुदाई ठप:सांसद बर्क के इलाके में गदा लेकर चले CO अनुज; हनुमानजी का रथ लेकर आए संत

संभल के लक्ष्मणगंज में बावड़ी की खुदाई का आज 13वां दिन है। बुधवार को सेकेंड फ्लोर की खुदाई के वक्त अचानक धुआं निकलने लगा। मजदूर बावड़ी से बाहर निकल आए। बावड़ी की खुदाई का काम ठप हो गया है। बावड़ी के भीतर आग लगी है या किसी गैस का रिसाव हो रहा है, इसका पता नहीं चल सका है। इधर, कर्नाटक के किष्किंधा से रथ यात्रा संभल पहुंची। हनुमानजी का रथ लेकर कर्नाटक के किष्किंधा से आए गोविंदनंद सरस्वती ने बुधवार को कार्तिकेय महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद में शहर में रथ यात्रा निकाली गई। यह सपा सांसद बर्क के इलाके से भी निकली। सीओ अनुज कुमार चौधरी यात्रा के साथ गदा लेकर चल रहे थे। पुलिस फोर्स की सुरक्षा के बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के क्षेत्र से यात्रा निकाली गई। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के दंडी शिष्य स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने कहा कि, मुसलमान ने खुद स्वीकार किया है कि यहां भगवान कल्कि का धाम है। वहीं, जामा मस्जिद के बगल में बन रही पुलिस चौकी की दिवारों का निर्माण कार्य आज पूरा हो जाएगा। इसके बाद छत का लिंटर डालने का काम होगा। चंदौसी के लक्ष्मणगढ़ स्थित बावड़ी की खुदाई का काम 12वें दिन भी जारी है। बावड़ी की दूसरे फ्लोर के कमरे साफ-साफ दिख रहे हैं। संभल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *