पत्नी-बच्चों के सामने युवक के सिर पर फोड़ी बोतल:क्लब में न्यू-ईयर पार्टी के वक्त घसीटकर पीटा, पुलिस फोर्स पहुंची; 6 पर FIR

वाराणसी के PNU क्लब में न्यू ईयर पार्टी के वक्त हंगामा हुआ। ड्रिंक लेकर डांस कर रहे युवकों का धक्का लगने से क्लब पदाधिकारियों के बेटे नाराज हो गए। उन्होंने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्नी और बच्चों के सामने दोनों को गाली दी। पीटा, फिर सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को बचाया। पुलिस ने PNU क्लब सचिव धर्मेंद्र मिश्रा के बेटों समेत चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों को अस्पताल ले आई। जहां उपचार के बाद मेडिकल किया गया। बुधवार सुबह पीड़ितों की तहरीर पर 4 नामजद समेत 6 पर केस दर्ज किया गया। दो अन्य की तलाश जारी है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… 500 लोग परिवार के साथ आए थे
PNU क्लब चुनाव में 835 सदस्य हैं। हर मौके पर परिसर में आयोजन होते हैं। मंगलवार की रात नए वर्ष की पार्टी रखी गई थी। इसमें डांस से लेकर आर्केस्ट्रा-बैंड भी बुलाया गया था। पार्टी में शराब, बीयर और नॉनवेज भी परोसा गया था। क्लब के करीब 500 सदस्य पत्नी और बच्चों के साथ आए थे। क्लब ने कई लोगों को 2000 रुपये तक का टिकट भी दिया था। रात 11.30 बजे पार्टी शबाब पर थी और लोग ड्रिंक्स हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। दशाश्वमेध निवासी रोहित श्रीवास्तव और प्रिंस केसरी भी परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने आए थे। दोनों ड्रिंक्स लेकर डांस कर रहे थे। उनका धक्का क्लब के सचिव धर्मेंद्र मिश्रा के बेटों आयुष मिश्रा व श्रीजन मिश्रा को लग गया। इसके बाद दोनों आक्रोशित हो गए। हंगामा शुरू हो गया। दोनों ने करण गोस्वामी, आशुतोष वर्मा समेत 4 साथियों को बुलाकर रोहित श्रीवास्तव और प्रिंस केसरी को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी और बच्चों के सामने दोनों को लातघूसों से पीटा, बुरी तरह मारने के बाद कांच की बोतल सिर पर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी सूचना पर चौकी इंचार्ज नदेसर पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला बढ़ता देखकर थाने से फोर्स बुलाया। मामले की जानकारी के बाद डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीना ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। दोनों घायल 2-2 हजार रुपये का टिकट लेकर पार्टी में शामिल हुए थे। आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस एक्टिव हुई और चारों हमलावरों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहीं दो अन्य हमलावर भीड़ में बचकर निकल गए।कैंट इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पीड़ित रोहित श्रीवास्तव और प्रिंस केशरी के उपचार के बाद मेडिकल कराया। बुधवार सुबह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तहरीर लेकर चार नामजदों समेत छह हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया और चार हमलावरों आयुष मिश्रा और श्रीजन मिश्रा पुत्रगण धर्मेंद्र मिश्र, करण गोस्वामी, आशुतोष वर्मा को जेल भेज दिया। दो अन्य की तलाश जारी है। 2024 के चुनाव में सचिव बने हैं धर्मेंद्र मिश्रा
प्रभु नारायण सिंह यूनियन क्लब की स्थापना वर्ष 1937 में तत्कालीन काशी नरेश स्व.डॉ. विभूति नारायण सिंह ने की थी। वर्तमान में कुंवर अनंत नारायण सिंह क्लब के पैट्रन हैं, इस पद पर वह स्थाई सदस्य हैं। पीएनयू क्लब का विवादों से पुराना नाता है। हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। इस पिछले दिनों ही PNU क्लब चुनाव में गहमागहमी के बीच अनिल लालवानी ने अध्यक्ष पद और सचिव पद पर धर्मेंद्र मिश्रा ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 835 सदस्यों में से 361 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह पहली बार नहीं है जब किसी पार्टी में मारपीट या हंगामा हुआ हो, पहले भी क्लब के सदस्य और पदाधिकारी दबंगई करते नजर आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *