फसल की सलाह:एप से पहली बार 16 लाख किसानों ने खुद गिरदावरी की, 4 विभागों की 46 योजनाएं; मौसम अपडेट अब मोबाइल पर

प्रदेश में गिरदावरी एप के जरिए पहली बार 16 लाख किसानों ने अपने खेत और फसल की जानकारी सीधे सरकार को भेजी है। इस तरह के कई सरकारी एप हैं, जिनके जरिए किसान अपने खेत या घर पर बैठे-बैठे मोबाइल के जरिए खेती की जानकारियां ले सकते हैं। सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, मार्केट, खराबे, मौसम अपडेट, फसल बीमा की जानकारियां एप पर मिल रही हैं। फसल संबंधी मार्गदर्शन ले सकते हैं। कई योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। राज किसान सुविधा एप पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, कृषि मंडी की 46 योजनओं की जानकारियां हैं। प्रदेश में 10 ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र हैं, जहां दिन में दो बार मौसम के आंकड़ों का विश्लेषण होता है। इससे वैज्ञानिक सलाहकार समिति हर मंगल व शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करती है। जानिए प्रमुख एप के बारे में : ये कैसे काम करते हैं, इनसे क्या-क्या फायदे हैं राज किसान गिरदावरी एप
गुगल प्ले स्टोर पर राज किसान गिरदावरी टाइप कर एप इंस्टॉल करें। लॉग इन के लिए मोबाइल नंबर डालें। ओटीपी के बाद जिला, तहसील सलेक्ट कर गिरदावरी ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Where am I ? पर आपकी लॉकेशन दिखेगी। खसरा नंबर डालकर फसल और सब्जियों के फोटो सीधे भेज सकते हैं। खेत से 20 मीटर के दायरे में होने पर ही मोबाइल जीपीएस लोकेशन पकड़ेगा। गिरदावरी को पटवारी वैरिफाई करते हैं। पटवारी और सर्वेयर सर्वे करते हैं तो उनको प्रति खसरा के 10 रुपए मिलते हैं। इस साल राजस्थान में 6700 सर्वेयर भी लगाए हैं। अभी गिरदावरी चल रही है। इस एप को खराबा, बीमा से भी जोड़ा जाएगा। राज किसान सुविधा एप है उपयोगी eNAM (ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार) एप गूगल प्ले स्टोर से eNAM इंस्टॉल करें। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। यह केंद्र सरकार का ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल और मोबाइल एप है, जो पूरे देश की कृषि उपज मंडियों को एक साथ जोड़कर किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करता है। इससे किसान और व्यापारियों के बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है। इसके अलावा किसानों को ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *