पाली शहर के सर्वोदय नगर से नया गांव की तरफ जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। ऐसे में आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन सौंप उन्होंने सड़क निर्माण करवाने की मांग की।
सर्वोदय नगर अन्नपूर्णा नगर निवासी राहुल बालोटिया ने बताया कि सर्वोदय नगर से नया गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रखे है। बरसात के बात तो इस सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जबकि यह प्रमुख लिंक रोड है। जिसके जरिए सर्वोदय नगर और आस-पास के क्षेत्रवासी कम समय में नया गांव की तरफ जा सकते है। लेकिन सड़क खस्ताहाल होने के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले भी कई बार मांग की लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
ज्ञापन सौंपते समय धर्मीचंद, चंद्रादेवी, ममता राव, आशाराम, सोहनलाल, राजू फुलवारी, सुनिल कुमार, विजय कुमार, चंदा, ममता देवी, सोनाली, काजल, प्रितम, चम्पादेवी, मनोज सिंघाड़िया, बाबूलाल, राजू, लीलादेवी, भंवरलाल, सुधीर सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद रहे।


