नए साल के पहले दिन ग्वालियर व्यापार मेला ​​​​​​​गुलजार:मेले के झूला सेक्टर में पांव रखने की भी जगह नहीं, कई विभागों ने लगाई प्रदर्शनी

ग्वालियर में नए साल के पहले दिन ऐतिहासिक श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। लोगों ने सतरंगी रोशनी के बीच विभिन्न प्रकार के झूलों और खान-पान की दुकानों पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले में प्रदर्शनी सेक्टर भी विशेष आकर्षण का केन्द्र है। इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा विभागों की प्रदर्शनी सज रही हैं। बुधवार को दोपहर बाद से ही मेले में चहल-पहल शुरू हो गई थी। रात को मेले के झूला सेक्टर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। अभी मेले का झूला सेक्टर ही पूरी तरह तैयार है। ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ 25 दिसंबर को हुआ। मेला 25 फरवरी तक जारी रहेगा। जनवरी के पहले सप्ताह के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के हाथों से मेले का औपचारिक शुभारंभ होना शेष है। ग्वालियर व्यापार मेला हमेशा से ही आकर्षण का केन्द्र रहता है। मेला में कई विभागों की प्रदर्शनी
मेले में इस साल जनसंपर्क, कृषि विपणन बोर्ड, पशुपालन, औद्योगिक विकास केन्द्र, नगर निगम, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, उद्यान, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, मत्स्योद्योग व कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। इनके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला बाल कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समति, शारदा महिला मंडल, एक देश एक आवाज संस्थाओं द्वारा भी अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। हाथ ठेला कारोबारियों के लिए बनाया हॉकर्स जान
हाथ ठेला कारोबारी व्यवस्थित ढंग से अपना व्यवसाय कर सकें, इस उद्देश्य से मेले में हॉकर्स जोन स्थापित किया गया है। इससे सैलानियों को भी बड़ी सुविधा मिली है। मेले के विभिन्न सेक्टर में सड़क पर ठेले लगने से होने वाली परेशानी भी खत्म हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *