शाजापुर में चाइनीज मांझा जब्त:प्रतिबंध के बावजूद बेच रहा था व्यापारी, दुकान संचालक पर केस

शाजापुर में कोतवाली पुलिस ने महूपुरा निवासी एक युवक की दुकान से 6 चाइना डोर के गट्टे बुधवार शाम को जब्त किए हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दुकान संचालक को नोटिस दिया गया है। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि महुपूरा चौराहा स्थित संजेरी फुटवेयर की दुकान पर चाइना डोर विक्रय की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को दुकान के संचालक रईस शेख पिता काले खां (36) निवासी डासी रोड महुपूरा के पास से 6 चाइना डोर के गट्टे मिले हैं। जिसे पुलिस ने जब्त कर दुकान संचालक रईस शेख के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब डोर की जांच की तो वह काफी मजबूत था, जिसमें कांच जैसे पदार्थ भी मिले हैं। आरोपी रईस शेख ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए चाइना डोर को विक्रय और संग्रहित किया है। एक दिन पहले ही मंगलवार को भी एक 7 वर्षीय मासूम का चाइना डोर से गला कट गया था। चाइना डोर बेचने वाले की शिकायत करने हेल्पलाइन नंबर जारी चाइना डोर की रोकथाम के लिए 7587636202 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर विक्रय की सूचना दे सकता है। जिसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *