नर्मदापुरम में कल 3 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:बीटीआई उप केन्द्र का होगा मेंटेनेंस, ये इलाके होंगे प्रभावित

नर्मदापुरम में बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार को बिजली का मेंटेनेंस किया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बीटीआई उपकेन्द्र का मेंटेनेंस होगा, जिसके चलते विभिन्‍न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी सबस्‍टेशन, बीटीआई सबस्टेशन अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र ईदगाह, खोजनपुर गांव, कब्रस्तिान, श्रीगुंज गार्डन के पीछे, जुमराती, कालीमंदिर, राजा मोहल्ला, बीटीआई, भीलपुरा, बसंत टाकीज, कोरी मोहल्ला, गुरूकुल, फूटा कुआ, राठौर मार्ग, बालागंज, रविशंकर मार्केट, लेंडिया मैदान व अन्य संबंधित क्षेत्र में विद्युत लाइन बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *