जालंधर में युवक सुसाइड केस में डेढ़ घंटे लगाया जाम:मंगेतर के शादी से मुकरने पर दी थी जान, कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

जालंधर के भार्गव कैंप एरिया के न्यू जवाहर नगर में मंगेतर के शादी से मुकरने पर सुसाइड मामले में परिजनों ने धरना दिया। इससे जालंधर-नकोदर रोड पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना भार्गव कैंप पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार दोपहर को अमनदीप के परिजनों और लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते जालंधर-नकोदर रोड का ट्रैफिक रोक दिया। प्रदर्शनकारी रोड पर बैठ गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए धरना देने वालों को उठाने के लिए मनाया, लेकिन परिजन गिरफ्तारी पर अड़े थे।
मां अंजली का आरोप-आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस
युवक अमनदीप की मां अंजली ने पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर खानापूर्ती की गई है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार ही नहीं कर पा रही है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर ही आज उनको रोड पर बैठने के लिए मजूबर होना पड़ रहा है। पुलिस की वजह से हम भी परेशान हैं और ट्रैफिक में फंसे लोग भी परेशान हो रहे हैं। धरना लगाए जाने पर भार्गव कैंप थाने के SHO मोहन मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी मोहन कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। उनकी टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। लड़की के मां-पिता और नानी रिश्ते से खुश नहीं थे
मृतक अमनदीप की मां अंजली के बयानों पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मंगेतर कशिश, उसके पिता हैप्पी और मां रेखा, पार्षद पति भार्गव कैंप के रहने वाले सुदेश भगत और मंगेतर की नानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। अपने बयान में मां ने कहा कि कशिश और बेटे अमनदीप के प्रेम सबंध थे। इसके चलते 9 दिसंबर 2023 को दोनों की एक होटल में मंगनी कर दी। तय हुआ कि 3 साल बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी। पीड़िता ने बताया कि कशिश की मां रेखा, पिता हैप्पी और नानी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वह उसके बेटे अमनदीप को ताने मारते और परेशान करते रहते थे, जिस सबंधी कई बार अमनदीप ने परिवार को बताया। अमनदीप की मां ने आरोप लगाए कि कशिश भी अपने परिवार व पार्षद पति सुदेश भगत के साथ हमसलाह होकर अमनदीप से रिश्ता तोड़ने के लिए तंग परेशान करने लगी, इनसे परेशान होकर उसने जान दे दी। SHO बोले-टीमें छापा मार रहीं, जल्द गिरफ्तार कर लेंगे
थाना भार्गव कैंप के SHO मोहन ने बताया कि आरोपी घर से भागे हुए हैं। इनको तलाश करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। ह्यूमन इंटेलिजेंस के अलावा CCTV फुटेज से भी आरोपियों के सुराग जुटाए जा रहे हैं। इनके छिपने के संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। जल्द ही पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *