लुधियाना में पूर्व डिप्टी CM की CM मान को चुनौती::सुखजिंदर रंधावा बोले, मुख्यमंत्री गैंगस्टरों को पनाह देने वालों पर कार्रवाई करके दिखाए

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर बरसे। सूबे में गैंगस्टरों के बढ़ते प्रचलन पर रंधावा ने सीएम भगवंत मान को सीधी चुनौती दी और कहा कि उन्होंने गैंगस्टरों को पनाह देने वालों का नामो निशान मिटाने की बात कही थी हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाए। सुखजिंदर सिंह रंधावा यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास बाद में भी हो जाएगा लेकिन पहले पंजाब को बचाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि आए दिन गैंगस्टर लोगों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। खुले आम लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। रंधावा बोले, चुप नहीं बैठेंगे रंधावा ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री को कहा कि वो आपकी तरह बुजदिल नहीं हैं कि चुप बैठकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और बीजेपी की दिल्ली सरकार आपस में मिले हुए हैं और सूबे का माहौल खराब कर रहे हैं। ये आतंकवाद के दौर से भी खतरनाक है रंधवा ने कहा कि आतंकवाद के दौर से भी बुरा दौर है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौर में आतंकियों का एक मोटिव था लेकिन इनका कोई मोटिव नहीं है ओर इनोसेंट लोगों को मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी या किसी के बच्चे को धमकियां दे रहे हैं। रंधवा को भी मिली थी गैंगस्टरों से धमकी कुछ दिन पहले कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी मिली थी। यही नहीं प्रदेश में लगातार लोगों को गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *