पंजाब के लुधियाना में एक पुलिसकर्मी ने खुले में सड़क किनारे पेशाब कर दिया। पास से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी उस पर भड़क गया। गुस्से में युवक के मुंह पर तमाचा जड़ दिया और उसका मोबाइल भी फेंक दिया। युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसे पेशाब करने से रोका तो पुलिसकर्मी हंगामा करने लगा। मामले में लुधियाना पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी चंडीगढ़ में तैनात है। लुधियाना में किसी काम से आया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल के बाद ही पुलिसकर्मी के नशे में होने का पता चल पाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला… पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ने शराबी पुलिसकर्मी से पूछताछ की। पुलिसकर्मी की मेडिकल जांच करवाने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह नशे में था या नहीं।


