मृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए होर्डिंग्स को प्रशासन द्वारा हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह जानकारी SGPC सचिव प्रताप सिंह ने दी। सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि SGPC ने 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों के लिए संगत को जागरूक करने को विभिन्न शहरों, कस्बों और प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स लगाए थे। इनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इन समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था। कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताया उन्होंने बताया कि कई जगहों पर इन होर्डिंग्स को प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या कारण बताए हटा दिया गया। SGPC ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई से संगत की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गुरु साहिब के प्रति अपमानजनक रवैये को दर्शाता है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ उन्होंने कहा कि SGPC ने पहले भी पवित्र दिवस व शताब्दी समारोह मनाए हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। सचिव ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत मानवता और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। इससे जुड़े कार्यक्रमों का संदेश हर परिवार तक पहुंचना आवश्यक है। सभी से अपील है कि 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले समारोहों में पहुंच कर पवित्र दिन का लाभ उठाएं।


