गुरदासपुर में ढाई किलो हेरोइन जब्त:बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस बोली- पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप

गुरदासपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संयुक्त अभियान में 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलानौर के रूढ़ियांना मोड़ पर नाकेबंदी के दौरान की गई। जब्त की गई हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगू निवासी गोपाल नगर, अजनाला, और गुरभेज सिंह निवासी गांव हरुवाल, डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है। एसपीडी डीके चौधरी ने बताया कि बीती देर रात सीमावर्ती इलाके कलानौर के रूढ़ियांना मोड़ पर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें हेरोइन थी। पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन की खेप एसपीडी ने आगे बताया कि यह हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी और इन युवकों को इसे आगे किसी और को पहुंचाना था। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *