सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को 5-5 लाख के चेक:फाजिल्का में विधायक ने 6 को चेक बांटे, 22 गांवों को मिलेगी विशेष ग्रांट

पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में सर्वसम्मति से गांवों में चुनी गई पंचायतों को सरकार पांच-पांच लाख रुपये दे रही है। जलालाबाद से आप के हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने करीब 6 गांवों की पंचायतों को पांच-पांच लाख के चेक दिए हैं। विधायक के मुताबिक हलके के ऐसे 22 गांव हैं, जहां सर्वसम्मति से पंचायत चुनी गई थी। जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान सरकार ने कहा था कि जिन गांवों में सर्वसम्मति से चुनाव होगा, उन गांवों को 5 लाख रुपए की विशेष ग्रांट दी जाएगी। अपने वायदे के मुताबिक अब जलालाबाद के करीब 6 गांवों को आज पांच-पांच लाख रुपए के चेक दे दिए गए हैं। 6 पंचायतों को चेक दिया, बाकी को जल्द विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि जलालाबाद हलके में 22 ऐसे गांव हैं, जहां पर सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव हुआ। ऐसे में 22 में से 6 गांवों को चेक दे दिए गए हैं, जबकि बाकी गांवों को भी जल्द चेक दे दिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि इतना ही नहीं, इन गांवों का खास ध्यान रखा जाएगा और उन्हें अलग से विशेष ग्रांट भी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *