प्रयगराज जंक्शन का “महाकुंभ सेल्फी पॉइंट” सोशल मीडिया पर छाया:धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है, “#PrayagrajJunction” जैसे हैशटैग्स

महाकुंभ की तैयारियों में जुटे रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन लोगों के लिए “महाकुम्भ सेल्फी पॉइंट” बनाया है। ये सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं और यात्रियों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को अधिक रोचक और यादगार बनाने के उद्देश्य से तैयार इस सेल्फी पॉइंट को तैयार किया है। यह न केवल स्टेशन की शोभा बढ़ा रहा है बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुम्भ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के करीब ला रहा है। आधुनिकता और संस्कृति का संगम सेल्फी पॉइंट को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह महाकुम्भ के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। इस विशेष संरचना में संगम का प्रतीक, शिवलिंग, पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के मिलन को दर्शाने वाले कलात्मक तत्व शामिल हैं। रोशनी और डिजिटल इफेक्ट्स के साथ, यह सेल्फी पॉइंट न केवल एक फोटो स्थल है, बल्कि महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता को जीवंत अनुभव में परिवर्तित करता है। यात्रियों के बीच उत्साह रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री इस सेल्फी पॉइंट के साथ अपनी तस्वीरें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सेल्फी पॉइंट के माध्यम से उन्हें महाकुम्भ के भाव और महत्व का अनुभव स्टेशन पर उतरते ही हो जाता है। यह न केवल उनकी यात्रा को यादगार बनाता है, बल्कि प्रयागराज की पहचान को भी उजागर करता है। सोशल मीडिया पर वायरल सेल्फी पॉइंट का डिजाइन और इसकी खूबसूरती यात्रियों को इतना भा रही है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। “#MahakumbhSelfiePoint” और “#PrayagrajJunction” जैसे हैशटैग्स के साथ श्रद्धालु और पर्यटक इसे साझा कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *