राजस्थान की अंडर-19 महिला टीम में दौसा जिले से पहली बार तीन महिला खिलाड़ी और अंडर- 23 में एक महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया- महिला खिलाड़ी सोनम सैनी, कृति उपाध्याय, तनिका शर्मा और याना वर्मा का जिला क्रिकेट संघ दौसा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि राजस्थान की किसी आयु वर्ग की टीम में जिले की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों का राजस्थान की टीम में चयन होने पर सम्पूर्ण जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। डीसीए के सचिव ने भी इस चयन को गौरवशाली बताया और चारों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के किसी भी खिलाड़ी को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ी सिर्फ़ अपने खेल पर मेहनत करें। टीम में अब केवल जिले के खिलाड़ियों को ही शामिल करते हैं, जिले के बाहर के खिलाड़ियों को पहली बार टीम से बाहर किया गया है, जो की टीम में अधिकांश खिलाड़ी बाहर के होते थे। मीडिया इंचार्ज वेंकटेश शर्मा ने बताया कि ये सच है हमारे जिले के खिलाड़ियों की पहले परफॉर्मेंस कमजोर रही थी। लेकिन अब खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस में निरंतर सुधार हो रहा है और प्रत्येक फॉर्मेट में जिले से राजस्थान टीम में खिलाड़ी खेल रहे हैं जो सभी जिले वासियों के लिए गर्व की बात है।


