मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंग्रेजी नववर्ष 2025 का स्वागत सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में किया। डॉ मोहन यादव चौरागढ़ पहाड़ी में स्थित विश्व प्रसिद्ध बड़े महादेव गुफा मंदिर में दर्शन से साल की शुरुआत की। सीएम ने अपनी पत्नी के साथ महादेव के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। सीएम यादव ने प्रदेश की खुशहाली, सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इसके बाद सीएम पचमढ़ी में स्थित “प्राकृत – The Gift Of Nature” की प्राकृतिक रेशमी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला की प्रदर्शनी dekhne पहुंचे। यहां रेशमी वस्त्रों की जानकारी प्राप्त ली। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो भी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश में पचमढ़ी जहां अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहां के वस्त्र भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी। बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव अंग्रेजी नववर्ष के मौके पर अपनी पत्नी के साथ दो दिन के निजी प्रवास पचमढ़ी आए हुए थे। मंगलवार को उन्होंने पर्यटन स्थल मढ़ई पहुंचकर जिप्सी से जंगल सफारी का आनंद लिया। हाथी कैंप में हाथियों को भोजन कराया था। बाद में रात्रि विश्राम पचमढ़ी में रविशंकर भवन में किया। सीएम ने बाइसन लॉज में स्थित म्यूजियम देखा और एमपीटी की नीलांबर होटल में भी पहुंचे। यहां लंच कर कुछ देर आराम किया। फिर सीएम मप्र की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ भी शाम 4 बजे पहुंचे। सूर्यास्त पॉइंट से सीएम ने ऊंचाई से दूर-दूर तक दिखने वाले सतपुड़ा के खूबसूरत पहाड़ों का आनंद लिया। सूर्यास्त से पहले हेलीकॉप्टर के उड़ना था, इसलिए सीएम ने सूर्यास्त का नजारा नहीं देखा। हालांकि धूपगढ़ में स्थित एसटीआर की म्यूजियम बिल्डिंग को देखा। शाम 5.30बजे सीएम हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हुए। महादेव का दर्शन, पूजन कर हुए अभिभूत सीएम के सोशल मीडिया पेज पर लिखा “सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर स्थित बड़ा महादेव गुफा मंदिर में सपत्नीक दर्शन-पूजन से मन अभिभूत है। पहाड़ी पर स्थित मंदिर में एक गुफा है जो बहुत ही प्राचीन और आकर्षक है। मंदिर के बारे में अनेकों पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है। देवाधिदेव महादेव की कृपा प्रदेशवासियों पर बरसती रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का वास हो, यही मंगल कामना करता हूं।” सीएम का काफिला रोक, टैक्सी-यूनियन ने ज्ञापन सौंपा पचमढ़ी में जब मुख्यमंत्री यादव का काफिला गुजर रहा था। इस बीच टैक्सी संघ ने सीएम का काफिला रोक लिया। अचानक काफिला रुकने से अफरा तफरी मच गई। बाद में टैक्सी संघ ने सीएम को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्या बताई। टैक्सी यूनियन ने कहा एसटीआर ने 19 दिसंबर 2024 को एक पत्र जारी किया है, जिसमें पचमढ़ी व्यू पॉइंट पर 15 वर्ष पुरानी जिप्सी का रजिस्ट्रेशन नहीं करने का जिक्र है। इसे लेकर जिप्सी चालक परेशान हैं, जबकि पहले 20 साल पुरानी जिप्सियों का पंजीयन किया गया है। संघ का कहना था कि पचमढ़ी में चलने वाली जिप्सियों से कभी कोई दुर्घटना नहीं हुई। आरटीओ से फिटनेस भी बनवाया गया है। टैक्सी चालकों का कहना था कि 20 साल पुरानी टैक्सियों का भी रजिस्ट्रेशन किया जाए। तस्वीरें में देखे सीएम पचमढ़ी में कहा पहुंचे-


