नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए अब आवेदन 2 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी। साथ ही परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2025 होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद एनटीए की की ओर से एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की भी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए विंडो 4 से 5 जनवरी, 2025 के बीच ओपन रहेगी। इसके मुताबिक, अब इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स 2 जनवरी, 2025 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक अप्लाई कर सकते हैं। जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि, अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक सीबीटी मोड पर होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट esirnet.nta.ac.in पर जाकर करना है।


