झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी व सरस महोत्सव 2024-25 के 13वें दिन 1 जनवरी को नववर्ष को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा। लोगों ने नववर्ष का जश्न मनाया। सुबह से ही खीली व गुनगुनी धूप में लोगों का आगमन शुरू हो गया था। महोत्सव में लगभग 20000 टिकट बिके व लगभग 25000 लोगों ने भ्रमण किया। झारखंड पर्यटन विभाग की तरफ से लगाए गए स्टाल में झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी विस्तृत रूप से दी जा रही है। मेला परिसर में स्केचिंग का जीवन प्रदर्शन किया जा रहा है। कालीन जोन में लोगों द्वारा कालीन बहुत पसंद किया जा रहा है। ईरानियन कारपेट करीब ढाई लाख रुपए तक की बिक्री हो रही है। यहां बच्चे स्वयं चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर खूब उत्साहित दिखे। आज नटुआ नृत्य व डांस कंपीटिशन होंगे महोत्सव में राजकीय शोक समाप्त होने के पश्चात गुरुवार से बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता व प्रतिदिन महोत्सव में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के लिए कला व संस्कृति विभाग द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। विश्वदेव महतो व दल जमशेदपुर द्वारा नटुआ नृत्य व जैनब जुबीन व दल द्वारा हिंदी गायन की प्रस्तुति होगी। बच्चों के लिए 5 से 9 आयु वर्ग तथा 10 से 14 आयु वर्ग के लिए पॉपिंग बैलून व सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है महोत्सव परिसर में आकर में प्रातः 11:00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर लेंगे।


