{एरिका पाम: इंडोर प्लांट एरिया पाम या सुपारी पाम के झालरनुमा पत्ते होते हैं। घर के अंदर रखने पर साल में एक बार गमलों की मिट्टी बदलनी चाहिए। ताकि पौधों की ग्रोथ पर कोई असर न दिखे। {पार्लर पाम : ये घर के अंदर उगाने के लिए सबसे लोकप्रिय पाम प्लांट्स में से एक है। इसकी देखभाल करना आसान होता है। यह ताड़ का पौधा हवा को शुद्ध करने वाले घरेलू पौधों की सूची में भी आता है। इसकी ग्रोथ के लिए नमी का स्तर ऊंचा रखना चाहिए। {चाइनीज फैन पाम : पंखे जैसे पत्तों वाला यह पाम चाइना पाम के नाम जाना जाता है। इस पौधे की ग्रोथ धीमी गति से होती है। इस तरह के पौधों को हवा दार वाली जगह पर रखना चाहिए। ताकि पौधा तेजी के साथ ग्रोथ कर सके। मिट्टी में नमी बनाए रखें। {कैट पाम: इन पाम के पौधों को बरामदों और बालकनी में लगाया जा सकता है। क्योंकि ये छोटा इंडोर पाम ट्री है। {लेडी पाम: इसके लिए कम रोशनी और नमी की आवश्यकता होती है। जो दफ्तरों व घरों में उगाने के लिए सही है। इसकी पतियां बांस की तरह दिखती हैं और आसानी से उगता है। {मैजेस्टिक पाम: ये धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा होता है। इसे घर के अंदर पनपने के लिए भरपूर हवा, मिट्टी और गर्माहट की आवश्यकता होती है। भास्कर न्यूज | लुधियाना होम डेकोर में इंडोर प्लांट्स अहम रोल अदा करते हैं। प्लांट्स न सिर्फ घर की ग्रीनरी बढ़ाते हैं बल्कि पॉजिटिविटी भी फैलाते हैं। हालांकि इंडोर प्लांट्स को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। जिससे कि वो हरे रहें। माहिरों के अनुसार प्लांट रखने पर उसकी वैरायटी और देखभाल के लिए क्या टिप्स अपनानी चाहिए इसकी जानकारी होनी जरुरी है। इंडोर प्लांट्स में पाम के पौधे इस्तेमाल हो रहे हैं। इनमें पार्लर पाम(चैमीडेरा एलिगेंस), चीनी पंखा पाम(लिविस्टोना चाइनेन्सिस), लेडी पाम, एरिका पाम, कैट पाम, नोलिना पाम व मैजेस्टिक पाम काफी चलन में हैं। फ्लोरीकल्चर एक्सपर्ट्स के अनुसार पाम ताड़ परिवार वाले पौधे हाउस प्लांट्स के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। पहले ये घरों के बगीचे और बाहर की बाउंड्री की शोभा बढ़ाते थे लेकिन अब इन्हें गमलों में भी लगाया जा रहा है। पौधों को रुम, लिविंग एरिया, गैलरी में रखा जा सकता है। इन प्लांट्स की देखभाल के लिए सबसे जरुरी है इन्हें पानी देना। इन्हें जरुरत के अनुसार ही पानी देना होता है इससे उनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी।


