लोहड़ी पर इन गिफ्ट हैंपर्स से करें इनवाइट

भास्कर न्यूज | लुधियाना लोहड़ी के त्योहार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इसके लिए गिफ्ट हैंपर्स भी तैयार होने शुरु हो चुके हैं। गिफ्ट हैंपर्स के कई तरह के डिजाइन मार्केट में आ रहे हैं। इन पैकेजिंग में थाली में टोकरी, पतंग, डोर की स्टाइल का गट्टू, ट्रक में पोटलियां, ढोलकी स्टाइल की पैकेजिंग, लोहड़ी के स्टाइल की मोमबत्तियां, रेहड़ियां इत्यादि पैकेजिंग में आ रहे हैं। इन्हें कस्टमाइज करवा कर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सिंगल पैकेजिंग में पर्स स्टाइल की पैकेजिंग भी करवाई जा रही है। पैकेजिंग में मूंगफली, रेवड़ियां, गचक को रखा जा रहा है। इन पैकेजिंग को लोग डिमांड में बनवा रहे हैं। कस्टमाइज करवाने के लिए ऑर्डर एक महीना पहले ही आने शुरु हो गए थे। इनविटेशन के लिए भी पैकेज तैयार करवाने के अलावा रिटर्न गिफ्ट भी तैयार करवाए जा रहे हैं। बच्चों की फर्स्ट लोहड़ी के लिए पैकेजिंग में मूंगफली, रेवड़ियां, गचक के अलावा कुकिज, चॉकलेट्स भी रखवाई जा रही हैं। पैकेजिंग को कलरफुल डिजाइन और स्टाइल में तैयार किया जा रहा है। लड़कियों की लोहड़ी के लिए भी कस्टमाइज्ड पैकेज के लिए भी स्पेशल ऑर्डर दिए जा रहे हैं। नवविवाहितों की पहली लोहड़ी के लिए स्पेशल इनविटेशन मैसेज तैयार करवाए जा रहे हैं और पैकेजिंग में उन्हें शामिल किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *