नववर्ष के अवसर पर म्युनिसिपल कर्मचारी दल ने जारी किया कैलेंडर

भास्कर न्यूज | लुधियाना नववर्ष के शुभ अवसर पर म्युनिसिपल कर्मचारी दल की ओर से चेयरमैन विजय दानव और अध्यक्ष चौधरी यशपाल के नेतृत्व में नगर निगम के जोन-ए के बाहर भगवान वाल्मीकि जी का भव्य सत्संग आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने मुख मेहमान के रूप में शिरकत की, जबकि विधायक गुरप्रीत गोगी, विधायक अशोक पराशर पप्पी और भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने भी भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग की शुरुआत म्युनिसिपल कर्मचारी दल के नेताओं द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर म्युनिसिपल कर्मचारी दल के नेताओं ने नये साल के मौके पर कैलेंडर जारी किया। इस दौरान कर्मचारी दल के चेयरमैन विजय दानव ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं, जिसमें चौधरी यशपाल को अध्यक्ष, राजेंद्र हंस को वाइस चेयरमैन, देवराज असुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अक्षय राज को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में हीरा गिल, संजय दिसावर, विमल भट्टी, विक्की बालू और अन्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *