सकारात्मक सोच रखते हुए जीवन को गतिशील बनाएं

भास्कर न्यूज |लुधियाना श्री राम शरणम् दरेसी रोड में सबने मिलकर सारे विश्व की शांति एवं भले के लिए सामूहिक प्रार्थना की। संगत को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भाई देवेन्द्र सूद ने कहा कि इस नव वर्ष पर हमें अपने मन में शुभ कर्मों का संकल्प लेना चाहिए। जीवन में हताशा, निराशा को स्थान नहीं देना है। सदैव सकारात्मक सोच रखते हुए जीवन को गतिशील बनाना है। देवेंद्र सूद ने कहा कि जिस प्रकार रात्रि के बाद दिन आता ही आता है। इसी प्रकार जीवन में आए दुख के बाद सुख आना ही आना है। परमपिता परमेश्वर की कृपा शक्ति से सब कार्य सम्पन्न होंगे। प्रभु भक्ति के रसमय भजन एवं दीना बन्धु दीना नाथ लाज मेरी तेरे हाथ की प्रार्थना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ सभा को विश्राम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *