जो कुछ मुझे मिला है तेरे दर से ही मिला है…

भास्कर न्यूज|लुधियाना श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में नव वर्ष का स्वागत बड़े धूमधाम से हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. राज कुमार शर्मा ने की। विशेष रूप से श्री महाराज जी और ठाकुर जी का पूजन किया गया। वहीं श्री ठाकुर जी का भव्य दरबार भी सजाया गया, जो देखने योग्य था। इस अवसर पर श्री सिद्धपीठ पर्रीकर द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें अश्वनी ग्रोवर, केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, बृजमोहन ढींगरा, सोमनाथ बबु, संदीप लाम्बा, पं. दीपक शर्मा, रघुबीर उप्पल और साहिल नागपाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और मधुर भजन प्रस्तुत किए। उनके द्वारा गाए गए भजनों में क्या-क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले, मोहे पल पल आवे याद श्री जी तेरो बरसाना, आज ता प्यारे सांवरिया, सांवरिया आ जा रे सांवरिया आ जा रे और जो कुछ मुझे मिला है तेरे दर से ही मिला है जैसे भजन श्रद्धा से गाए गए। पं. राज कुमार शर्मा ने इस अवसर पर सभी को नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि मनुष्य को अपने जीवन का अधिक से अधिक समय हरिनाम संकीर्तन में लगाना चाहिए ताकि उसका जीवन सुखमय हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल का स्वागत हरिनाम संकीर्तन के साथ किया गया है और यह श्री ठाकुर जी की कृपा है कि हमें उनके चरणों में बैठकर हरिनाम संकीर्तन करने का अवसर मिला। पं. राज कुमार शर्मा ने अंत में श्री ठाकुर जी का धन्यवाद करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *