लुधियाना| हैबोवाल इलाके से 76वीं बस यात्रा श्रद्धालुओं सहित पटियाला काली माता मंदिर और खाटू श्याम मंदिर खन्ना के लिए रवाना की गई। जय मां चिंतपूर्णी सेवा समिति के टोनी बख्शी ने बताया कि इस यात्रा में 70 के करीब भक्तों ने हिस्सा लिया। बस रवाना करने से मां भगवती के जयकारे लगाए गए। इस दौरान हर्ष बाहरी, कमल धीर, सुरेश कुमार, रजनी बक्शी, जिया बक्शी, कोमल कौर, पल्लवी अरोड़ा आदि मौजूद थे।


