श्री नयना देवी में लंगर लगाने के लिए भंडारा सामग्री रवाना

लुधियाना| श्री नयना देवी सेवा सोसाइटी व श्री नयना देवी वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से नववर्ष के शुभ आगमन को लेकर दो दिवसीय विशाल भंडारा श्री नयना देवी दरबार हिमाचल प्रदेश में संटीना धर्मशाला कोला वाला टोबा में लगाया जा रहा है। विशाल भंडारे को लेकर राशन सामग्री के भरे टेंपू को सत्संग रोड मिलरगंज से सोसाइटी के प्रधान बलबीर शर्मा, राज कुमार गोयल, संदीप गुप्ता नीरज आगरा द्वारा झंडी देकर रवाना किया। सोसाइटी प्रधान बलबीर शर्मा, राजकुमार गोयल ने बताया कि मां नयना देवी दरबार की सजावट देखने योग्य है। फूलों की सेवा ट्रस्टी सुरेश गोयल एवं ट्रस्टी चमन लाल गुप्ता द्वारा व लाइटों की सेवा अध्यक्ष मनोज कुमार, ट्रस्टी उपेश अरोड़ा, संजीव गोयल संजू द्वारा करवाई। सीनियर वाइस चेयरमैन रमेश कुमार गोयल ने सेवा कार्य करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुशील शर्मा, अर्जुन छाबड़ा, विनीत कुमार, पवन जिंदल, राकेश कुमार, वरिंदर गुप्ता, सुरेश कुमार, सतीश सिंगला, सन्नी गुप्ता आदि ने मां के जयकारे लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *