गुरुद्वारा गुरु का बाग में 23 से 25 तक समारोह

अमृतसर| शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल 5वें तख्त के 14वें प्रमुख सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी के नेतृत्व में गुरमत समागम आयोजित किया जा रहा है। यह समागम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी शताब्दी को समर्पित है। यह आयोजन 23 से 25 नवंबर तक गुरुद्वारा गुरु का बाग, कैंटोनमेंट एरिया श्री आनंदपुर साहिब में होगा। दल के मैनेजर परमजीत सिंह बाजवा ने बताया कि समागम की शुरुआत 23 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब से होगी और 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ के भोग के उपरांत मुख्य गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों में बुड्ढा दल की तरफ से संगत को ऐतिहासिक गुरु साहिबान के शस्त्र भी दिखाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *