तरनतारन में इमिग्रेशन सेंटर पर की थी फायरिंग, पहले से 5 केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने 72 घंटे में तीसरा एनकाउंटर किया है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे मोहकमपुरा में पिस्तौल रिकवरी के वक्त लुटेरे ने पुलिस पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने टांग में गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी की पहचान जसकीरत सिंह उर्फ साहिल (23) निवासी नामदेव कॉलोनी रोड के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस की दी शिकायत में महिला साक्षी निवासी न्यू अमृतसर ने बताया कि घरेलू सामान लेने के लिए घर से कार में शाम 5.19 बजे निकली थी। जब पीजेरिया मार्केट के पास पहुंची तो बाइक सवार 2 युवक पिस्तौल दिखाकर सोने 2 कड़े छीनकर फरार हो गए। जांच के बाद दोनों आरोपियों जसकीरत और अनमोल बूटा सिंह (19) को काबू किया। पूछताछ में जसकीरत सिंह ने बताया कि ग्लॉक पिस्तौल मोहकमपुरा में झाड़ियों में छिपाई है। जब पुलिस पिस्तौल बरामदगी के लिए जसकीरत को लेकर पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने पहले तरनतारन के फाइव स्टार इ​मिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाई थीं। मामले में 15 नवंबर को थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज किया गया था। उक्त आरोपियों ने 27 अक्तूबर को लोपोके में एक घर के बाहर गोलियां चलाई थी। आरोपी दोनों मामलों में वांछित थे। आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर गुरदेव जस्सल निवासी चंबल के लिंक में है। आरोपी गुरदेव जस्सल के कहने पर वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से गोली चलाने और लूटपाट के 5 केस दर्ज हैं। थाना मोहकमपुरा में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *