लूटपाट की घटनाओं में नामजद युवक पकड़ा

भास्कर न्यूज | जालंधर थाना रामामंडी पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रेप लगाकर अजय निवासी चौगिट्टी को गिरफ्तार कर लिया। सतनाम सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी अजय ने किसी का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की थी। लेकिन अपनी इस कोशिश में वह असफल रहा था। उसके बाद उन्हें शिकायत आई और जांच के बाद मुखबिर ने सूचना दी। जिसके बाद अजय को काबू कर लिया गया। उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कुछ और खुलासे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *