सांसद अमृतपाल की माता को कनाडा जाने से रोका

एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को माता बलविंदर कौर को शुक्रवार बाद दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन द्वारा कनाडा जाने से रोका गया है। बलविंदर कौर ने बताया वो अपनी बेटी के बेटा होने पर (एडमिंटन) कनाडा जाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दाखिल हुई थी। इमिग्रेशन काउंटर पर जाने पर उन्हें पासपोर्ट देने के बाद उन्हें रोक लिया और करीब 2 घंटे तक उन्हें साइड पर बिठाए रखा। उन्हें बताया कि एसएसपी अमृतसर देहाती के आदेशों पर उन्हें रोका गया है। उन्होंने बताया कि करीब 3.30 बजे उनकी कनाडा के लिए फ्लाइट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *