लुधियाना। मिशन स्माइल एनजीओ की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा को सामाजिक सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए ‘नानक्स वॉरियर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें मानवता, सेवा और वंड-छको की भावना को अपने कार्यों में जीवंत रखने के लिए दिया गया है। सोनिया छाबड़ा ने स्लम बस्तियों, वृद्धाश्रमों, दिव्यांग बच्चों और वंचित समुदायों के लिए लंबे समय से कई प्रभावी पहलें चलाई हैं, जिनके जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव की राह खुली है। सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिशन स्माइल की पूरी टीम के समर्पण का प्रतीक है और आगे और भी जोश के साथ सेवा कार्य जारी रखने की प्रेरणा देता है।


