बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लुधियाना| एवरशाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रांगण रंग-बिरंगे परिधानों, मासूम मुस्कानों और सामाजिक संदेश से गूंज उठा। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु सामाजिक जागरूकता था। कार्यक्रम में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, सोशल मीडिया, रोड सेफ्टी, पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, प्लास्टिक को ना कहो जैसे मुद्दों को बड़े ही सफल और प्रभावशाली अंदाज में दिखाया। जज के रूप में गुंजन और हरजीत कौर उपस्थित रही। स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर भरत दुआ ने इस पहल को बच्चों में जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम बताया। प्रिंसिपल सुनीता कुमारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को न केवल मंच प्रदान करते हैं बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता में लगभग 51 बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल की टीम दीपिका, शमिता, नरेश, सपना, किरण ,पारुल, पूजा, कोमल आदि स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *