कनीजा दरबार में वार्षिक दीवान का आयोजन

लुधियाना| काकोवाल रोड स्थित श्री बाला जी एन्क्लेव के दरबार कनीजा में बाबा लखदाता पीर और बाबा हैदर शेख का वार्षिक शुभ दीवान और विशाल भंडारा 25 नवंबर, मंगलवार को आयोजित होगा। मुख्य सेवादार अश्वनी कुमार और योगेश बावा की अध्यक्षता में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधान सुरिंदर कुमार सोमा और उप-प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि शाम 7 बजे से दीवान शुरू होगा। इसमें शेख बाबा अली और बाबा मंदीप खान भक्ति रस बिखेरेंगे। चेयरमैन सुरजीत सिंह सहित सभी सेवादारों ने क्षेत्रवासियों को परिवार सहित पहुंचने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *