लुधियाना| रायन इंटरनेशनल स्कूल, दुगरी में आयोजित एलएसएससी (सेंट्रल जोन) ड्राइंग एवं कलरिंग प्रतियोगिता में ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ रोड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कक्षा पहली की अनन्या ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा दूसरी के गुरशान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। ग्रीन लैंड श्रृंखला के अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कला बच्चों की मौलिक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है।


